A record of blood donation camps, awareness drives, and community initiatives conducted by Nek Soch Foundation.
राजकीय उप जिला अस्पताल, तारानगर में नेक सोच फाउंडेशन एवं बेगाजी की चौकी टीम द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
स्वर्गीय सागरमल जी बुंदेला की 11वीं पुण्यतिथि पर तारानगर (राजस्थान) में नेक सोच फाउंडेशन एवं सहयोगियों द्वारा श्रद्धांजलि स्वरूप एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 211 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। यह आयोजन मानव सेवा, जीवनदान एवं समाज जागरूकता के प्रति उनकी स्मृति को जीवंत रखने का प्रतीक रहा।
स्वर्गीय डॉ. सुनील जांदू की तीसरी पुण्यतिथि पर 7 दिसंबर 2025 (रविवार) को तारानगर में नेक सोच फाउंडेशन एवं सहयोगी संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि स्वरूप एक विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। प्रातः 9 बजे से शुरू हुए इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे 188 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।
तारानगर के राजकीय जिला अस्पताल में नेक सोच फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह विशाल रक्तदान शिविर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश की सुरक्षा एवं सेना के समर्थन में स्वैच्छिक रक्तदान का प्रतीक बना। स्वर्गीय डॉ. सुनील जांदू की रक्तदान मुहिम को आगे बढ़ाते हुए, युद्ध जैसी स्थिति में घायल सैनिकों एवं नागरिकों की मदद के लिए। यह आयोजन "मौका दीजिए अपने खून को किसी की रंगों में बहने का" के संदेश के साथ देशभक्ति एवं मानव सेवा को मजबूत करने वाला रहा।
राजकीय उप जिला अस्पताल, तारानगर में नेक सोच फाउंडेशन एवं बेगाजी की चौकी टीम द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। स्व. डॉ. सुनील जांदू की रक्तदान मुहिम को आगे बढ़ाने के इस आयोजन में रक्तदाताओं को शेखावाटी ब्लड सेंटर द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा DSP मीनाक्षी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।