Voices of Impact

Reflections, experiences, and words shared by donors, beneficiaries, volunteers, and community members.

Real stories. Real impact. The voices below reflect the trust, dignity, and gratitude shared by people whose lives have been touched by Nek Soch Foundation.

Family Member of Patient

खून का रिश्ता जन्म से बनता है, लेकिन रक्तदान का रिश्ता इंसानियत से बनता है। "यदि हर जिले के 100 युवा नेक सोच फाउंडेशन जैसी मुहिम से जुड़ जाएं, तो रक्त की कमी से होने वाली मौतें इतिहास बन जाएंगी। आइए, मानवता की इस क्रांति का हिस्सा बनें। ❤️🩸"

आनंदगिरि महाराज डेरा जिगासरी बड़ी,भादरा

"रक्तदान महादान है और नेक सोच फाउंडेशन इस सोच को जन-जन तक पहुंचा रहा है। हर राज्य के युवाओं को इस अभियान से जुड़कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने में योगदान देना चाहिए।"

IPS पवन कुमार DIG Crime Branch लखनऊ
Blood Donor
Volunteer

"समाज में बदलाव लाने के लिए बड़े संसाधनों की नहीं, बड़ी सोच की जरूरत होती है। नेक सोच फाउंडेशन की रक्तदान सेवा वास्तव में प्रेरणादायक है।"

वेदप्रकाश सहारण ACP दिल्ली पुलिस

"अगर देश के हर जिले में नेक सोच फाउंडेशन जैसी एक टीम खड़ी हो जाए, तो रक्त की कमी से किसी भी व्यक्ति की जान नहीं जाएगी। वेबसाइट के माध्यम से लाइव रक्तदाताओं को जोड़ने की यह पहल मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि जीवन बचाने का संकल्प है।"

RPS Rohit Sankhla Taranagar
Blood Donor
Volunteer

"नेक सोच फाउंडेशन ने रक्तदान सेवा को नई दिशा देने का सराहनीय प्रयास किया है। वेबसाइट के माध्यम से रक्तदाताओं और जरूरतमंदों को एक ही मंच पर जोड़ने से देशभर में लाइव डोनर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। यह पहल रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी। सेवा का यह डिजिटल विस्तार मानवता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।"

RPS Meenakshi Legha Hanumangarh

आज के दौर में जहां लोग अपने लिए जी रहे हैं, वहीं “नेक सोच फाउंडेशन” दूसरों की जिंदगी बचाने में जुटा है। एक्सीडेंट, कैंसर और थेलेसिमिया मरीजों के लिए यह संस्था किसी फरिश्ते से कम नहीं। हर युवा को इस मिशन का हिस्सा बनना चाहिए।

सुल्तान जी जांदू Churu
Blood Donor